रांची, जुलाई 22 -- तोरपा, प्रतिनिधि। कोटेंगसेरा स्थित मौसीबाड़ी में 20 जुलाई को हुए रथ में करंट हादसे को लेकर श्री जगन्नाथ मंदिर समिति ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाया है। समिति ने एसडीपीओ और सीओ तोरपा को आवेदन देकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तथा मृतकों के परिजनों और घायलों को मुआवजा देने की मांग की है। समिति के अध्यक्ष महेश्वर महतो ने बताया कि 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को मौसीबाड़ी में विधिवत विराजमान किया गया था। 20 जुलाई को दोपहर करीब 12:15 बजे श्रीहरि प्लस टू स्कूल के कुछ बच्चे रथ देखने पहुंचे। इसी दौरान खड़े रथ की दिशा बदलने के दौरान उसका ऊपरी हिस्सा 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से कई बच्चे घायल हो गए और दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: रथ हादसे...