फिरोजाबाद, अप्रैल 2 -- फिरोजाबाद। नगर में चल रहे तीन दिवसीय भगवान महावीर जन्म जयंती महोत्सव का समापन हो गया। रथ यात्रा की वापसी धूमधाम के साथ की गई। यात्रा मार्ग भगवान महावीर के जयकारों से गूंजता रहा। महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के दूसरे दिन देर शाम को मेला स्थल पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। मेला स्थल पर सायंकालीन सभा में महावीर संगठन द्वारा भगवान महावीर की महा आरती भक्ति भाव से की गई। अनेकों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वैष्णवी ग्रुप सहारनपुर के द्वारा शानदार महावीर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। सभी प्रतिभागियों ने नृत्य नाटिका के माध्यम से समाज को एक अच्छा संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन जैन विद्या शोध संस्थान लखनऊ के उपाध्यक्ष अभय कुमार जैन ने किया। चित्र अनावरण मुकेश जैन एवं मनोज जैन ने किया।108 कलशों से श्री जी क...