रांची, जुलाई 3 -- रांची। जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति की ओर से उपाध्यक्ष सह प्रथम सेवायत, सचिव, सदस्य कमल ठाकुर एवं सदस्य गोपाल उपाध्याय ने राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार भेंट कर भगवान जगन्नाथ महाप्रभु के नेत्रदान महोत्सव एवं रथोत्सव-2026 का आमंत्रण समर्पित किया। राज्यपाल ने आमंत्रण को स्वीकार करते हुए आश्वस्त किया कि वह 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ महाप्रभु के रथोत्सव में सम्मिलित होकर परम्परानुसार भगवान के रथ को खींचने के अवसर में अपनी सहभागिता प्रदान करेंगे। यह जानकारी जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समित के सचिव प्रसन्न कुमार ने दी। यह भी पढ़ें- Jagannath Rath Yatra 2026: क्यों निकाली जाती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, जानें इतिहास और महत्व

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...