रांची, जुलाई 16 -- रांची। डालसा ने जगन्नाथपुर रथ मेला क्षेत्र में गुरुवार से 10 दिनी विधिक जागरुकता अभियान शुरू किया। डालसा सचिव राकेश रौशन ने कहा कि पहले दिन नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। मेले में करीब 40 हजार लोगों के बीच विधिक जागरुकता कार्यक्रम किया गया। डालसा ने कैंप की मदद से 50 बिछड़े लोगों को उनके परिवार से मिलवाया। खूंटी जिले के एक खोए बच्चे को भी उसके परिवार तक पहुंचाया। अभियान में एलएडीसी चीफ पीके श्रीवास्तव, डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा और पीएलवी की टीम शामिल है। इस दौरान लोगों को 21 से 23 अगस्त तक होने वाले समाधान समारोह विशेष लोक अदालत, 12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत और 18 सितंबर को होने वाली चेक बाउंस विशेष लोक अदालत की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- रथ मेला मैदान पाकुड़ में चल...