पाकुड़, जुलाई 16 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में गुरूवार को पाकुड़ रथ मेला में विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। उक्त कार्यक्रम में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स कमला राय गांगुली, पिंकी मंडल, याकूब अली, रानी साहा एवं नीरज कुमार राउत ने संयुक्त रूप से मेले में आए दूर-दराज के ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाले निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मेले में घूम- घूम कर नालसा के योजनाओं से संबंधित जागरूक पर्ची पुस्तिकाएं वितरण किया गया। योग्य व्यक्तियों को प्राधिकार द्वारा नि:शुल्क अधिवक्ता मुहैया कराने, ...