मथुरा, जुलाई 16 -- पुष्टिमार्ग संप्रदाय के प्रसिद्ध मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में बुधवार को रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभु राजाधिराज को ठा. जगन्नाथ जी के रूप में रथ में विराजमान करके सेवातयों ने मंदिर प्रांगण में भ्रमण कराया गया। जैसे ही प्रभु राजाधिराज रथ में विराज मान होकर निकले तो भक्त भगवान जगन्नाथ की जय जयकार करने लगे। इस अवसर पर मंदिर के सेवायतों ने पुष्टिमार्ग संप्रदाय में ठाकुर राजाधिराज जी को आम, जामुन का भोग लगाया गया और रथ के घोड़ों के लिए चने की दाल प्रसाद के रूप में दी गई। रथ यात्रा के दर्शनों के लिए मंदिर में दूर दराज से आए भक्तों की भीड़ लग गई। यह भी पढ़ें- जगन्नाथ पुरी मंदिर से जुड़े 5 हैरान करने वाले तथ्य, जिन्हें जानकर हर कोई रह जाता है दंग! मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि...