प्रयागराज, जनवरी 24 -- रामानुज प्रबंध समिति की ओर से शनिवार को माघ मेला क्षेत्र में भगवान रामानुज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रथ, पालकी पर सवार भगवान की प्रतिमा की अगुवाई में संतों ने मेला क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से यात्रा निकाली। यात्रा जिस मार्ग से गुजरी लोगों ने संतों को प्रणाम किया और जयकारे लगाए। सभी ने कहा कि संतों के चरण की रज लेने का प्रयास किया। यात्रा माघ मेला के रामानुज मार्ग से अन्नपूर्णा मार्ग होते हुए संगम पर पूजन स्नान कर समापन हुआ। भगवान रामानुज की भव्य शोभायात्रा में रामानुज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष जगदगुरु स्वामी रामेश्वरचार्य, जगद्गुरु स्वामी श्रीधाराचार्य, जगद्गुरु नारायणाचार्य स्वामी शांडिल्य, जगद्गुरु स्वामी घनश्यामाचार्य, जगद्गुरु स्वामी श्यामदेवाचार्य आदि संत यात्रा में शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.