मुजफ्फर नगर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरनगर। सदर ब्लाक क्षेत्र के रथेड़ी गांव में राशन वितरण में अनियमितताओं को लेकर दुकान पर हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने राशन डीलर अनिल कुमार पर धांधली और कालाबाजारी के गंभीर आरोप लगाए हैं। बुधवार को रथेड़ी में राशन की दुकान पर पहुंचे ग्राहकों ने राशन वितरण में लगातार गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामा करने वाले लोगों ने राशन डीलर अनिल कुमार पर आरोप लगाया कि दुकान में तीन-तीन कांटे रखे गए हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि डीलर की गांव में एक चक्की भी है, जहां राशन की कालाबाजारी कर उसे पिसवाया जाता है। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की शिकायत जिला पूर्ति अधिकारी और पूर्ति निरीक्षक सदर को फोन पर की दी है। यह भी पढ़ें- वर्षों से दबंग चला रहे पीड़ित की राशन की दुकान, पीटा डीएसओ ओमहरि वाजपाई ने बताया कि ग्र...