बुलंदशहर, दिसम्बर 21 -- श्री ऋषभ देव स्वर्ण रथयात्रा महामहोत्सव सोमवार यानि आज से शुरू होगा। मेला संयोजक गोपाल जैन ने बताया कि आज विशाल स्वर्ण रथयात्रा सुबह जेवर मार्ग से शुरू होगी। वह विभिन्न मार्गों से होते हुए जैन बाग मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा पर हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। इसके अलावा शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन संध्या भी होगी। इसके अलावा मंगलवार को जादूगर सम्राट हैरी का जादुई शो और बुधवार को रथयात्रा वापस होकर बिंदा वाला चौक मंदिर पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.