मैनपुरी, मार्च 31 -- भगवान महावीर जन्मोत्सव नगर में धूमधाम से मनाया गया। जैन धर्म के अनुयायियों ने नगर में रथयात्रा निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। रथयात्रा में भगवान महावीर स्वामी के जीवन से जुड़ी झाकियां आकर्षक का केंद्र बनी हुई थीं। मंगलवार को जैन भवन नसिया से रथयात्रा प्रारंभ हुई। जो सुभाष गेट, सब्जी मंडी, चूना वाली गली, किशनी चौराहा, अहिंसा पेट्रोल पंप होती हुई वापस जैन भवन रसिया पर जाकर समाप्त हो गई। रथयात्रा में बैंड सबसे आगे व उसके पीछे धार्मिक झाकियां चल रहीं थी। सबसे पीछे समाज के लोग महावीर स्वामी की जय जयकार लगाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह लोगों ने आरती उतार यात्रा का स्वागत किया व स्टॉल लगाकर जलपान की व्यवस्था की। इस मौके पर ऋषभ जैन, अक्षय जैन, हर्षद जैन, सचिन जैन, आकाश जैन, विकास जैन, रोहित जैन, चेतन जै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.