वाराणसी, अप्रैल 23 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम प्रशासन ने रथयात्रा चौराहे पर हरा पर्दा लगवा दिया है। महमूरगंज से रथयात्रा आते समय ट्रैफिक सिग्नल पर कड़ी धूप में इंतजार करने वाले वाहन चालकों को इससे राहत मिलेगी। चौराहे के अन्य हिस्सों पर भी पर्दे लगाए जाएंगे।निगम के अनुसार इस सप्ताह मलदहिया, लंका और चौकाघाट चौराहे पर भी पर्दे लगाए जाने हैं। इसके अलावा गोदौलिया चौराहे पर फव्वारा भी लगाया गया है। जिससे गुजरने वाले लोगों को राहत मिलेगी। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने 8 अप्रैल को 'जल रहा वाहन चालकों का खून और तेल' शीर्षक से प्रमुखता से इस मुद्दे को उठाया था। शहर में 21 चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने वाले दो पहिया वाहन चालकों की राहत के लिए पर्दे न लगाए जाने से उन्हें तपिश झेलनी होती है। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि च...