नई दिल्ली, जून 2 -- रत्न शास्त्र की दुनिया में पुखराज को अनमोल रत्न कहा जाता है। इसका संबंध गुरु ग्रह से होता है। मान्यता है कि इसे सही तरीके से पहना जाए तो करियर से लेकर नौकरी और रिश्तों में सही बैलेंस बनता है। वहीं सारे अटके हुए काम भी पूरे होने लगते हैं। हालांकि पुखराज पहनते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। कई बार लोग जल्दबाजी में ऐसी गलतियां कर जाते हैं कि इससे उन्हें इसका पूरा-पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। आइए जानते हैं कि इसके दूसरे क्या फायदे हैं और इसे पहनने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?पुखराज पहनने के फायदे पुखराज पहनने से गुरु ग्रह की स्थिति हमारी कुंडली में मजबूत होती है। जिनकी कुंडली में गुरु यानी बृहस्पति (Jupiter) कमजोर होता है उन्हें इस रत्न को पहनने की सलाह दी जाती है। इसे पहनने से कॉन्फिडेंस बढ़ता है और साथ...