गाजीपुर, जनवरी 25 -- सैदपुर। निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित एसआईआर कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तेजतर्रार बीएलओ रत्नेश जायसवाल को सैदपुर तहसील का सर्वश्रेष्ठ बीएलओ चुना गया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय विकास भवन सभागार में आयोजित समारोह में डीएम ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में पूरे जिले की तहसीलों से सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ उपस्थित रहे। सैदपुर के भाग संख्या 316 के बीएलओ रत्नेश जायसवाल ने अपने समर्पित और निष्ठावान कार्य से मतदाता जागरूकता और निर्वाचन प्रक्रिया को मजबूत करने में अहम योगदान दिया। यह सम्मान उनके मेहनती प्रयासों और प्रतिबद्धता की पहचान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.