नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- White Sapphire Gemstone: रत्नशास्त्र के अनुसार कुछ रत्न हमारी मुश्किलों को आसान बनाते हैं। वहीं कुछ रत्न मन को शांत रखते हैं। हर एक रत्न का संबंध किसी ना किसी ग्रह के साथ है। कुंडली में ग्रहों की स्थिति के हिसाब से ही कोई भी रत्न धारण करने की सलाह मिलती है। ऐसा ही एक रत्न है सफेद पुखराज जिसका संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है। शुक्र को प्रेम, सुख-संपदा और धन का कारक मानते हैं। ऐसे में सफेद पुखराज को तब पहनने की सलाह दी जाती है जब रिश्ते, आर्थिक स्थिति और सुख-सुविधाओं पर बुरा असर पड़ने लगता है। वहीं इसकी स्थिति को मजबूत करने के लिए भी कई लोग सफेद पुखराज पहनते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस रत्न को कौन धारण कर सकता है और इसे पहनने का सही तरीका क्या है?सफेद पुखराज किसे पहनना चाहिए? रत्न और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृषभ ...