नई दिल्ली, जून 20 -- रत्न और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सफेद पुखराज शुक्र ग्रह से जुड़ा रत्न माना जाता है। शुक्र को लव लाइफ, शादी, लग्जरी और कला का कारक माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यता होती है कि जिन लोगों का शुक्र कमजोर होता है उन्हें अपने रिश्ते और शादीशुदा जिंदगी में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं सुख-सुविधाओं में भी कमी रहती है। साथ ही पैसों से जुड़ी हर एक चीज में कोई ना कोई बाधा जरूर आती है। ऐसे लोगों के लिए सफेद पुखराज शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं किन लोगों को यह रत्न पहनना चाहिए और इसे धारण करने का सही तरीका क्या है?इन लोगों को सूट करेगा सफेद पुखराज 1. ज्योतिष और रत्न शास्त्र के अनुसार सफेद पुखराज की एनर्जी पावरफुल है। ऐसे में अगर गलत तरीके या गलत राशि के लोग इसे पहनेंगे तो ये उलटा असर भी डाल सकती है। शास्त्र के हिसाब से व...