जमुई, फरवरी 12 -- जमुई । नगर प्रतिनिधि जमुई जिले की प्रतिभाओं को एक विशिष्ट पहचान देने वाले सबसे प्रतिष्ठित सम्मान "रत्नम्" ने अपनी सफलता की कड़ी में एक नया अध्याय जोड़ते हुए आधिकारिक थीम सॉन्ग को सार्वजनिक कर दिया है। यह गीत जमुई की मिट्टी की खुशबू और यहाँ के निवासियों के संघर्ष व सफलता की कहानी को बयां करता है। उक्त आशय की जानकारी साझा करते हुए सह-संस्थापक अक्षय चन्दत्रेया एवं रवि रंजन मिश्र ने संयुक्त रूप से बताया कि, जमुई के ही मांगोबंदर गांव निवासी प्रसिद्ध गीतकार ज्योतींद्र मिश्र ने इस गीत की रचना कर अपने शब्दों में जमुई जिले के गौरव का सजीव वर्णन किया है। गीत को सुरीली धुनों से सजाने का काम मुंबई (महाराष्ट्र) के जाने-माने संगीतकार देवेन्द्र मिस्त्री ने किया है, जो जमुई जिले के सांस्कृतिक उन्नयन और जनचेतना का भी संचार करता है। यह थीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.