वाराणसी, फरवरी 8 -- रामनगर (वाराणसी), संवाद। रत्तापुर में सीवर लाइन डालने का कार्य का रविवार को विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने शिलान्यास किया। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से स्थानीय लोग लम्बे समय से परेशानी झेल रहे थे। सीवर लाइन डालने में 5.38 करोड़ खर्च होंगे। समस्या के समाधान के लिए क्षेत्र की महिलाओं ने जोनल कार्यालय समेत जलकल महाप्रबंधक दफ्तर पर प्रदर्शन किया गया था। शिलान्यास के दौरान डॉ. अनुपम गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह, संतोष द्विवेदी, राजेंद्र शंकर सिंह पटेल, पार्षद लल्लन सोनकर, नन्दलाल चौहान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.