रतिलाल ने मजदूरों को शोषण से मुक्ति दिलाने का किया प्रयास : सविता महतो
आदित्यपुर, जुलाई 14 -- गम्हरिया। झारखंड आंदोलन के अग्रणी नायक एवं प्रख्यात मजदूर नेता शहीद रतिलाल महतो के 27वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। सोमवार को गम्हरिया के ऊपरबेड़ा स्थित उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शहीद रतिलाल महतो स्मृति रक्षा समिति एवं झामुमो के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने कहा कि वीर शहीद रति लाल के संघर्ष और बलिदान की गाथाएं आने वाली पीढ़ी भी याद रखेंगे। उन्होंने जिस उद्देश्य से मजदूरों को संगठित कर शोषण से मुक्ति दिलाने का प्रयास किया, वह औद्योगिक क्षेत्र के लिए आज भी मिशाल है। झामुमो के वरिष्ठ नेता केपी सोरेन ने कहा कि शहीद रतिलाल महतो ने अलग झारखंड राज्य आंदोलन के साथ-साथ मजदूरों के हक और सम्मान की लड़ाई को नई दिशा दी थी। यह भी पढ़ें- शहीद रतिलाल महतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.