गोड्डा, मार्च 6 -- ठाकुरगंगटी। ठाकुरगंगटी की पंजराडीह पंचायत के रतियाचक गांव से दालंग गांव के बीच कुम्भा नदी पुल की स्थिति इन दिनों जर्जर अवस्था में है। पूर्वी दिशा में पुल का छोर पूरी तरह से टूट चुका है। रतियाचक एवं दालंग गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि पुल किसी बड़े हादसे को आमंत्रित कर रहा है। क्योंकि पुल पर तीन चक्का वाहन एवं ट्रैक्टर के चलने से वह पूरी तरह से हिलने लगता है। अगर पुल से हाईवा व ट्रक का परिचालन होगा तो कुम्भा नदी का पुल कभी भी ध्वस्त हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...