मैनपुरी, जनवरी 8 -- मैनपुरी। आम आदमी पार्टी की टीम ने बुधवार को क्षेत्र के ग्राम रतिभानपुर का दौरा किया। गांव में सफाई व्यवस्था की गंभीर समस्या सामने आई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारी केवल कुछ प्रभावशाली लोगों के घरों के सामने ही सफाई करते हैं, जबकि अन्य स्थान पर सफाई नहीं करते हैं। गांव में सड़क की सुविधा न होने से आवागमन में कठिनाई हो रही है। गांव में जलभराव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के नेता राजू यादव ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि गांव की सभी समस्याओं को डीएम के समक्ष रखा जाएगा और निराकरण कराया जाएगा। इस मौके पर ग्रामीण श्रीदेवी, गुड्डी देवी, बेचेंलाल, कामिल, सरोज देवी, मुन्नी देवी, अनारकली देवी, पुष्पा देवी, सीता देवी, अनीता देवी, प्रेम सिंह मौजूद रहे। कवि पदम सिंह आकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.