गौरीगंज, अप्रैल 7 -- भादर। संवाददाता ब्लाक भादर के रामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रतापुर के रूचाराम पांडेय का पुरवा गांव में मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े 11 बजे खेत में पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते खेत से आग की लपटें उठने लगी और करीब एक दर्जन से अधिक किसानों की लगभग सात बीघा फसल जलकर राख हो गयी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया।ग्रामीणों के अनुसार आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका। इस आग में छोटेलाल पांडेय, रमाकांत, रामबरन, रामनाईक पांडेय, शिवकुमार, रवीन्द्र पांडेय, यशोदा देवी, भगवती प्रसाद, मुकलेश कुमार, मनोज पांडेय, देवनारायण सिंह, श्याम नारायण पांडेय, हृदय नारायण, धर्मेंद्र पांडेय और रामजग पांडेय समेत कई किसानों की पकी हुई गेहूं की फसल पूरी...