बलिया, जून 21 -- बलिया, हिन्दुस्तान टीम। भीषण गर्मी के बीच बिजली की अघोषित कटौती से लोगों का आक्रोश गहराने लगा है। जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। शनिवार को गुस्साए उपभोक्ताओं ने रतसर उपकेन्द्र पर धरना दिया, जबकि सुखपुरा में उपकेन्द्र के साथ ही एसडीओ दफ्तर पर ताला जड़ दिया। यह भी पढ़ें- बिजली कंपनी की लचर व्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर उतरे उपभोक्ताबिजली कटौती का आक्रोश हिसं सुखपुरा के अनुसार क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती, लाइन ट्रिपिंग और जर्जर तारों की समस्या को लेकर शनिवार को क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। दर्जनों की संख्या में लोग सुखपुरा उपकेंद्र पहुंचे और व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। उपकेंद्र तथा एसडीओ कार्यालय में तालाबंदी कर नारेबाजी भी की। ग्रामीणों की शिकायत है कि ज्ञानपीठिका स्कूल के ...