बलिया, मई 27 -- रतसर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत में चेयरमैन और सभासदों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के दौर के बीच सभासदों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने नगर पंचायत क्षेत्र में नाली, सड़क, सामुदायिक शौचालय समेत विभिन्न विकास कार्यों में अनियमितता और घटिया गुणवत्ता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।सभासदों ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भुगतान मनमाने तरीके से ठेकेदारों को किया गया है, जबकि कार्यों की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है। आरोप लगाया है कि कई योजनाओं में भारी अनियमितता बरती गई है, जिसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। यह भी पढ़ें- योजनाओं की जांच और लेखा-जोखा सार्वजनिक हो जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को चार दिनों के भीतर जांच कराने का भरोसा दिया है। प्रतिनिधिमं...