रतसर के स्वास्थ्य शिविर में 1013 मरीजों का हुआ परीक्षण
बलिया, जून 28 -- बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चंद्रशेखर के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 'जननायक की स्मृति में जनसेवा का संकल्प' अभियान के तहत शनिवार को रतसर स्थित डीएस मेमोरियल डिग्री कॉलेज परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री की पुत्रवधू एवं राज्यसभा सांसद नीरज शेखर की पत्नी डॉ. सुषमा शेखर के प्रयासों से आयोजित इस शिविर में एक हजार से अधिक मरीजों की जांच हुई। खुद डा. सुषमा शेखर ने भी कई रोगियों का परीक्षण कर दवाएं उपलब्ध कराईं। शिविर का उद्घाटन डॉ. सुषमा शेखर एवं राजेंद्र सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में कुल 1013 लोगों ने पंजीकरण कराया। यह भी पढ़ें- Siwan News स्वास्थ्य शिविर में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.