रतलाम में सड़क हादसे में पीएसी जवान की मौत, गांव में शोक की लहर
औरैया, अप्रैल 8 -- याकूबपुर, संवाददाता। चौकी क्षेत्र के ग्राम छब्बा पुरवा निवासी पीएसी जवान योगेंद्र सिंह यादव की मध्य प्रदेश के रतलाम में सड़क हादसे में मौत हो गई। उनका शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।बताया गया कि योगेंद्र सिंह यादव ड्यूटी पर जाते समय बाइक से जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन रतलाम पहुंचे, जहां विभागीय अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि देकर अंतिम विदाई दी। पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव लाया गया। गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अंतिम दर्शन के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मृतक के परिवार में पत्नी रीता उर्फ रजौली और 12 वर्षीय बेटी गुनगुन हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। ग्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.