लखनऊ, मई 7 -- आलमबाग-नटखेड़ा रोड व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को गुरुद्वारा आलमबाग स्थित सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा की मौजूदगी में नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष रतपाल सिंह गोल्डी, वरिष्ठ महामंत्री कुंदन लाल भागवानी, महामंत्री सचिन चड्ढा और शमी गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारियों ने संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया। चेयरमैन राम रूप यादव, संरक्षक प्रताप नारायण गुप्ता, सह संरक्षक विजय भाटिया, कार्यवाहक अध्यक्ष सुदामा साहित्य, कोषाध्यक्ष प्रवीण अरोड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन सचदेवा एवं मोहम्मद कैश, महामंत्री सचिन चड्ढा व शमी गुप्ता, उपाध्यक्ष हंसराज मनवाणी, मोहन दास जेठवानी, गौतम न...