गोपालगंज, मई 4 -- गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि प्रखंड के बरौला बाजार स्थित सेंट्रल बैंक के समीप राजा मार्केट में सोमवार को गोमती नगर एक्सप्रेस समेत अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों के रतन सराय रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग को लेकर बैठक हुई। यह भी पढ़ें- अछल्दा स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापनबैठक की अध्यक्षता बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष शाकिर अख्तर ने की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि रतन सराय स्टेशन पर गोमती नगर एक्सप्रेस सहित अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से बरौली बाजार के व्यवसायियों, छात्रों व आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उच्च शिक्षा के लिए लखनऊ, दिल्ली सहित अन्य शहरों में जाने वाले विद्यार्थियों को काफी दिक्कत होती है। वहीं, इलाके में मेडिकल कॉलेज नहीं होने क...