अमरोहा, अप्रैल 9 -- अमरोहा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा मोहल्ला कोट अमरोहा में स्थित प्रभु संदेश भवन पर गुरुवार को ब्रह्माकुमारी संस्था की वरिष्ठ दादी रतन मोहिनी की याद में उनकी प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। संस्था की केंद्र प्रभारी बीके अर्चना द्वारा मुरली क्लास कराने के बाद रतन मोहिनी के जीवन वृत्त एवं उनकी विशेषताओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बताया कि रतनमोहिनी 13 वर्ष की आयु में ही इस ज्ञान यज्ञ में शमिल हो गई थीं। इस दौरान करन सिंह, दिनेश, सतीश, मन्नालाल पुरुषोत्तम, लवली, राजवीर, विजयपाल,भरत, मनोज, भारती, मंजू, सुनीता, रानी, सुमन, सरोज और रूमा रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...