अलीगढ़, जनवरी 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रतन प्रेम डीएवी इंटर कॉलेज की दीवार पर मंगलवार सुबह बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। बिजली गिरने से हुए तेज धमाके से शिक्षक और बच्चे सहम गए। तेज आवाज सुनते ही शिक्षा कक्षा की ओर भागे देखा तो पता चला बिजली दीवार पर गिरी है। जिससे दीवार में दरारें आ गई हैं। मंगलवार सुबह रतन प्रेम डीएवी इंटर कॉलेज कक्षाएं संचालित हो रही थी। सुबह हुई बारिश के साथ मौसम बिगड़ने लगा था। करीब 11.30 बजे तेज आवाज के साथ बादल गरजने की आवाज हुई। जिससे कॉलेज में तेज धमाका हुआ। तेज आवाज पर विद्यालय की प्रधानाचार्य और शिक्षक कक्षा की ओर दौड़े। शिक्षकों ने देखा की दीवार पर आकाशीय बिजली गिरी है। जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रधानाचार्य प्रियंका चौरसिया ने बताया कि कक्षा में छात्राएं पढ़ रही थी। बिजली गिरने से दीवार और इलेक्...