रतन टाटा की प्रतिमा स्थापना को कर्मचारियों के कटेंगे 1101 रुपये
जमशेदपुर, मई 28 -- टाटा मोटर्स कंपनी परिसर में स्थापित स्वर्गीय रतन टाटा की प्रतिमा पर हुए खर्च की राशि कर्मचारियों के वेतन से काटी जाएगी। हालांकि यह कटौती पूरी तरह स्वैच्छिक होगी। कंपनी ने 1106 कर्मचारियों से स्वैच्छिक योगदान मांगा है। यह राशि सभी स्थायी कर्मचारियों के जून 2026 के वेतन से काटी जाएगी। यदि कोई कर्मचारी इस योगदान में शामिल नहीं होना चाहता तो वह 6 जून तक अपने विभागीय प्रमुख को लिखित रूप से मना कर सकता है।उल्लेखनीय है कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री ने 14 जनवरी को कंपनी प्रबंधन को इस राशि के योगदान की इच्छा व्यक्त की थी। कंपनी के प्लांट हेड ने 23 मई को जारी अधिसूचना में कहा कि टाटा समूह की उन्नति, राष्ट्र निर्माण और कर्मचारियों के कल्याण में आजीवन दिए गए अमूल्य योगदान के सम्मान में स्व. रतन टाटा की प्रतिमा स्थापित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.