मुंगेर, अप्रैल 1 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में रतनी गांव के समीप एक युवक के साथ मारपीट कर नकद रुपये छीन लेने के संबंध में पीड़ित युवक की मां अंजू कुमारी ने हवेली खड़गपुर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार के साथ प्राथमिकी दर्ज कर घटना में शामिल व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग की है। तेघड़ा गांव निवासी अंजू कुमारी ने हवेली खड़गपुर थाना में दिए आवेदन में बताया कि मेरा पुत्र शुभम कुमार 31 मार्च को मुजफ्फरगंज दुर्गा स्थान के समीप से अपने किए गए काम का 21 हजार 400 रुपया लेकर वापस घर लौट रहा था। तभी रतनी गांव के समीप गांजा के नशे में धुत सुधीर यादव का पुत्र धारों यादव, पुलिस यादव का पुत्र रवीश यादव मेरे बेटे से रुपया छीनने का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर दोनों ने मेरे पुत्र के साथ मारपीट किया। जब इसकी सूचना ...