पलामू, सितम्बर 7 -- मेदिनीनगर। पलामू जिले के पांडू प्रखंड के रतनाग गांव निवासी सह समाजसेवी गुप्तेश्वर सिंह ने पांच सितंबर से शुरू किए गए भारत हरित क्रांति स्वराज सत्याग्रह यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पांच सितंबर को रतनाग से सत्याग्रह यात्रा शुरू किया गया था, परंतु राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकास्मिक निधन के कारण सत्याग्रह यात्रा फिलहाल स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि गौ वंश की रक्षा करने, झारखंड के किसानों के खेतों की सिंचाई की समुचित व्यवस्था करने समेत छह सूत्री मांगों को लेकर भारत हरित क्रांति स्वराज सत्याग्रह यात्रा प्रारंभ किया गया था। यह भी पढ़ें- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोकसभा आयोजित, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- शोकसभा आयोजित कर दिवंगत मंत्री को दी गई श्रद्धा...