कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर। रतनलाल नगर में बगैर केस्को को सूचना दिए सात फीट की गहरी खुदाई के दौरान बड़े पेड़ के धराशाही होने से केस्को के एचटी लाइन समेत सात बिजली के खंभे गिर गए। इससे पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। दोपहर ढाई बजे से रात 11 बजे तक फीडर बंद रहा। इस मामले पर केस्को ने जेसीबी मालिक और भू स्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए गोविंद नगर थाने में तहरीर दी है। इससे केस्को को साढ़े छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी रिकवरी भी केस्को जमीन मालिक से करेगा। केस्को एमडी सैमुअल पॉल एन ने बताया कि यह लापरवाही का मामला है। रतनलाल नगर के प्लॉट नंबर 36 पर जो खुदाई की जा रही थी, जो मानक विहीन थी। केस्को को सूचना देनी चाहिए थी। यहां पर केस्को का पूरा हाईटेंशन लाइन का डबल स्ट्रक्चर है, जिससे नुकसान के साथ बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। केस्को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.