रतनपुर में तेज रफ्तार बाइक ने युवक को मारी टक्कर, मौत
मुंगेर, मई 10 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर प्रखंड की रतनपुर पंचायत स्थित शिव मंदिर के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के धक्के से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक फुटुश कुमार(20) पिता जयराम मंडल रतनपुर था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि, रविवार सुबह रतनपुर गांव में शिव मंदिर के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने सड़क किनारे बैठे फुटुश कुमार को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल फुटुश को इलाज के लिए मुंगेर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बरियारपुर पुलिस ने बाइक जब्त कर चालक मार्शल कुमार(रतनपुर) को हिरासत में लेकर थाना ले आयी। यह भी पढ़ें- रतनपुर में तेज रफ्तार बाइक ने युवक को मारी टक्कर, मौत युवक की मौत से आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीण हिरासत में लिए गये बाइक चालक की खोज करते हुए बरियारपुर थाना पहुंचे। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.