जमुई, मई 4 -- गिद्धौर, निज संवाददाता गिद्धौर थाना पुलिस ने रतनपुर चौक के पास शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के बल्लोपुर गांव निवासी मनोज यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर थानाध्यक्ष राशि मलिक को सूचना मिली कि रतनपुर चौक पर एक व्यक्ति शराब पीकर राहगीरों के बीच हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक रंजीत राय के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शराबी को हिरासत में ले लिया। जांच के दौरान उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद उसके खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आवश्यक प्र्त्रिरया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.