रतनपुर और सिरसी में अखंड हरि कीर्तन आयोजित ,झूमे श्रद्धालु
हजारीबाग, मार्च 25 -- इचाक, प्रतिनिधि। प्रखंड के रतनपुर और सिरसी गांव स्थित शिवालय में रामनवमी से पूर्व अखंड हरी कीर्तन का आयोजन किया गया। कीर्तन का शुभारंभ कैलाश पति पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चार के उद्घोष के साथ किया गया। वहीं मन्नतें पूरी होने से संतुष्ट ग्रामीण कैलाश प्रसाद मेहता तथा उनकी पत्नी वीणा देवी ने समस्त विधान को संपन्न किया। इधर सिरसी शिवालय में ग्रामीणों के सहयोग से पुरोहित द्वारा कीर्तन की शुरुआत हरे राम हरे कृष्ण,कृष्ण हरे हरे के धुन एवं बोल पर भक्त गण झूमते रहे।जबकि रतनपुर मंदिर में सीताराम सीताराम के बोल पर महिला पुरुष भक्त झूलते रहे।कीर्तन की समाप्ति महाष्टमी के अवसर पर गुरुवार को हवन भंडारा महाप्रसाद वितरण तथा ब्राह्मण भोज के साथ संपन्न होगा। कीर्तन को सफल बनाने में बोंगा, बरियठ, सिजुआ डांगी, नगवा रतनपुर बरका खुर्द बरकाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.