मुजफ्फर नगर, अप्रैल 11 -- खतौली रतनपुरी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो गोकशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पकड़े गए गोकश के पास से पुलिस ने कार, तमंचा, कारतूस बरामद किया है। गोकश एक गावंश को कार से लेकर कटान के लिए लेकर जा रहे थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने गोकशों का चालान कर दिया।बुढ़ाना सीओ गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह रतनपुरी इंस्पेक्टर राकेश कुमार गुरुवार सुबह नंगल पिटलोखर मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। अभियान के दौरान एक होंडा सिटी कार आते दिखाई दी। पुलिस ने कार रोकने का प्रयास किया। कार सवार युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग की दी और चालक कार लेकर भागने लगा। कुछ दूर जाने के बाद चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे कार एक पेड़ से टकरा गई। कार रूकते ही चालक व उसका साथी भागने लगा। पुलिस ने रुकने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.