रतनपुरी पुलिस ने वांछित चल रहे दो आरोपी पकड़े
मुजफ्फर नगर, जून 7 -- खतौली। रतनपुरी पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ के धमाके में दर्ज हुए केस के बाद से वांछित चल रहे दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया। इस प्रकरण में तीन लोगों की हादसे में मौत हो चुकी है। रतनपुरी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि 18 अप्रैल को मोहम्मदपुर माफी गांव में बिना लाइसेंस चल रही पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया था, जिसमें कई लोग झुलस गए थे, उनमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इस प्रकरण में कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें से पुलिस ने रविवार को भूप खेड़ी गांव के पास से दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपी रियासत उर्फ सोबी पुत्र अबरार, अब्दुल रहमान पुत्र अबरार निवासी मोहल्ला पीर दरान फरुखनगर थाना टीला मोड जिला गाजियाबाद शामिल है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.