रतनपुरी पुलिस ने मुठभेड़ में वांछित गैंगस्टर पकड़ा
मुजफ्फर नगर, मार्च 27 -- खतौली रतनपुरी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद वांछित चल रहे गैंगस्टर बदमाश को पकड़ा है। बदमाश के पास से पुलिस ने बाइक तमंचा कारतूस भी बरामद किया है। बदमाश पर सात से अधिक मुकदमे दर्ज बताए गए। मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश का उपचार करने के बाद चालान कर दिया।रतनपुर इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को नेशनल हाईवे 58 पर रायपुर नगली के समीप पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की बाइक पर एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह गंगनहर पटरी की ओर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया, जिसमें सिपाही बाल बाल बचा। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो उसमें बाइक सवार बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसमें वह घायल हो गया। बदमाश को पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.