रतनपुरी पुलिस ने कबूतरबाजी में नौ लोगों को हिरासत में लिया
मुजफ्फर नगर, मई 18 -- खतौली रतनपुरी पुलिस ने एक बाग से नौ कबूतरबाजों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए लोगों ने कबूतर पर हजारों का सट्टा लगाया हुआ था। पकड़े गए आरोपी अलग-अलग क्षेत्र के बताए गए है। आरोपियों के पास से पुलिस ने हजारों की नगदी भी बरामद होना बताया है।रतनपुरी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम को थाने की पुलिस बुढाना मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मुखबिर से सूचना दी कि पास ही सामने वाले बाग में कुछ लोगों ने कबूतरों पर सट्टा लगाया हुआ है। सूचना पर पुलिस ने बाग में जाकर देखा तो दस बारह लोग बाग में बैठे हुए थे ओर कबूतरों पर सट्टा लगा रहे थे। दबिश देकर सभी को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों के पास से हजारों की नगदी के अलावा कुछ संदिग्ध सामान भी बरामद किया। पकड़े गए लोगों में जमशेद पुत्र अली मोहम्मद, आस मोहम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.