गोपालगंज, फरवरी 26 -- कुचायकोट, एक संवाददाता।गोपालपुर थाने के रतनपुरा स्थित मंगल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुए उपद्रव मामले में सात के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. अनिल कुमार पांडेय के बयान पर गोपालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें गोपालपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव निवासी राजवीर यादव एवं राहुल कुमार यादव, बैजलहा के गोलू मांझी, श्रीपुर थाना क्षेत्र के माधोमठ कुरम टोला निवासी आशीष कुमार एवं इरसाद अली, उचकागांव थाना क्षेत्र के खान वैरिया के सैफ अली तथा फुलवरिया थाना क्षेत्र के शशि कुमार राम को आरोपित किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विधि निरुद्ध बालक को पकड़ लिया है। मामले में नामजद अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.