रतनपुरा में वाहन की टक्कर से देवरिया का वृद्ध जख्मी
मुजफ्फरपुर, मई 12 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव के समीप मंगलवार को एनएच 27 सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की ठोकर से एक वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एनएचएआई के एंबुलेंस से उसे एसकेएमसीएच भेजवाया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि उसकी पहचान यूपी के देवरिया निवासी राजेंद्र राय (60) के रूप में हुई है। वह लकड़ी के कारोबार के सिलसिले में मोतीपुर पंसलवा चौक आया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.