गोपालगंज, मार्च 27 -- कुचायकोट। गोपालपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो युवक सुनील कुमार और अनुप कुमार घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया, जो मारपीट में तब्दील हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...