मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- मोतीपुर हिन्दुस्तान संवाददाता। रतनपुरा गांव के समीप हाईवे किनारे स्थित एक लोहा दुकान परिसर से सोमवार की देर रात चोरों ने टेलर समेत एक ट्रैक्टर की चोरी कर ली। दुकानदार पूर्वी चंपारण जिले के चकिया निवासी विकास कुमार जायसवाल ने केस दर्ज कराया है। उसने बताया कि प्रतिदिन की तरह दुकान का गेट अंदर से बंद कर रात को सो गया। देर रात को चोरों ने दुकान का गेट बाहर से बंद कर दिया। फिर पास लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया और गेट के बाहर लगे टेलर समेत ट्रैक्टर लेकर चंपत हो गए। घटना की जानकारी तब हुई, जब वह सुबह सोकर उठा। दरवाजा बाहर से बंद था। खिड़की के बाहर ट्रैक्टर नहीं देख वह भौचक रह गया। घटना की जानकारी फोन से पुलिस को दी। पुलिस पहुंचकर मामले की जांच की। घटना पास के दूसरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरों ने ट्रैक्टर लेकर पश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.