रतजगा कर रहे गंडक तटबंध के भीतर बसे गांवों के लोग
मुजफ्फरपुर, अगस्त 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नेपाल में आई बाढ़ के कारण गंडक नदी का जलस्तर भी बढ़ने की आशंका जिले में तटबंध के भीतर और बाहरी किनारों पर बसे लोगों को डरा रही है। हालांकि तटबंध के भीतर बसे लोग अभी घर नहीं छोड़े हैं। सुरक्षित ठिकाने पर जाने से पहले वे पानी बढ़ने की गति का आकलन कर रहे हैं। गांव के लोग रात में जागकर तटबंध की निगरानी कर रहे हैं। गुरुवार को पारू और सरैया प्रखंडों से जुड़ी दर्जनभर पंचायत के गांवों में लोग बाढ़ के आसन्न खतरे से निपटने के लिए एहतियाती प्रबंधन करते दिखे, ताकि अचानक पानी बढ़ने की स्थिति में अपने परिवार को सुरक्षित रख सकें। पारू प्रखंड की चांद केवारी पंचायत का सोहसा सोहासी और बैजलपुर पंचायत का मदन छपरा गांव बांध के भीतर बसे हुए हैं। यहां के लोगों ने बताया कि नदी में पानी हर साल बढ़ता है। हमारे लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.