अल्मोड़ा, अप्रैल 2 -- रानीखेत। हनुमान जन्मोत्सव रानीखेत क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाई गई। राम मंदिर, हनुमान मंदिरों में तमाम अनुष्ठान किए गए। सुबह से ही मंदिर गुलजार रहे। तहसील के रतगल में जन्मोत्सव पर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। बिंदेश्वर महादेव मंदिर से हनुमान पर्वत रतगल तक यह यात्रा निकाली। नवनिर्मित मंदिर में हनुमान की मूर्ति भी स्थापित की गई। भजन कीर्तनों से मंदिर गुंजायमान रहा। यहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबिता पाठक, राजेंद्र बिष्ट, हेमा रावत, हरिप्रिया बिष्ट, मुन्नी बिष्ट, छाया जोशी, खष्टी पंत, खुशी पाठक सहित तमाम लोग थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...