नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रणहौला इलाके में 2014 में हुई हत्या के एक आरोपी को 11 साल बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी लखन सिंह उर्फ अंश कुमार, नजफगढ़ का रहने वाला है। वह राकेश उर्फ भगत की हत्या करने के बाद फरार हो गया था। पुलिस के अनुसार, झगड़े के बाद लखन सिंह ने राकेश की हत्या कर दी थी और इसके बाद राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर छिपता रहा। पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के कासगंज से गिरफ्तार किया। क्राइम ब्रांच ने बताया कि वर्ष 2014 में रणहौला इलाके के होली कॉन्वेंट स्कूल के पास खेड़ी बाबा पुल के किनारे नाले में 40-45 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। शव के चेहरे, सिर और शरीर पर गंभीर घाव थे। जांच में मारे गए शख्स की पहचान राकेश उर्फ भगत और आरोपी की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.