देहरादून, जनवरी 21 -- लक्सर। रणसूरा गांव में कई दिन पहले दो परिवारों के बीच हुए भीषण संघर्ष के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की तरफ से भी 6 लोगों पर क्रॉस केस दर्ज किया है। इसमें 5 लोगों के खिलाफ एक मुकदमा पहले से दर्ज है। दोनों मुकदमों में पुलिस जांच कर रही है। लक्सर के रणसूरा निवासी जुनैद की गांव में आटा चक्की है। इससे सटा हुआ फैयाज का मकान है। हफ्ते भर पहले फैयाज के मकान से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी को लेकर दोनों परिवारों में विवाद हुआ था। बाद में दोनों परिवार लाठी डंडे और तलवार लेकर एक दूसरे से भिड़ गए थे। इस संघर्ष में दोनों तरफ से 5 लोग घायल हुए थे, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज कराया गया था। सोशल मीडिया पर इस संघर्ष का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसमें पुलिस ने एक पक्ष के जुनैद की तरफ से फैयाज, सुहैल, जुनैद, लियाकत और जव्वाद क...