रणवीर सैनी ने संभाला कांग्रेस का हाथ, नई राजनीतिक पारी का ऐलान
शामली, सितम्बर 23 -- शामली। थानाभवन क्षेत्र पर आधारित चर्चित पुस्तक हिस्ट्री ऑफ जलालाबाद के लेखक रणवीर सिंह सैनी ने कांग्रेस के साथ अपनी नई राजनीतिक पारी शुरू करने की घोषणा की है। नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अकबर रोड कार्यालय में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजीव आर्य के समक्ष उन्होंने कांग्रेस में सक्रिय रूप से कार्य करने की घोषणा की। रणवीर सिंह सैनी जलालाबाद नगर पंचायत के वाइस चेयरमैन रह चुके हैं। वर्ष 1999 में उन्होंने थानाभवन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था। पिछले करीब डेढ़ वर्ष से वह थानाभवन क्षेत्र में सामाजिक कार्यों और जनसेवा से जुड़े हुए हैं। इस अवसर पर कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी संजीव आर्य ने कहा कि पार्टी जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.