नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह के कार कलेक्शन में एक और बेहद लग्जरी और शानदार गाड़ी शामिल हो गई है। रणवीर ने हाल ही में लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू की ऑल-इलेक्ट्रिक सेडान BMW i7 खरीदी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रणवीर सिंह इस चमचमाती इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी लेते और उसे खुद चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.95 करोड़ रुपये है। जीएमसी हमर ईवी के बाद यह रणवीर के गैराज में शामिल होने वाली दूसरी इलेक्ट्रिक गाड़ी बन गई है। आइए जानते हैं इस कार के फीचर्स, ड्राइविंग रेंज और दूसरे सभी जरूरी फीचर्स के बारे में विस्तार से। कितना दमदार है इंजन? रणवीर सिंह ने बीएमडब्ल्यू i7 का कौन-सा खास वैरिएंट खरीदा है, इसकी आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई है। बिजनेस टुडे में छपी एक खबर के...